नमस्ते सर
मेरी आयु ८२ साल है । जरा सी ठंड से बुखार और बार बार मूत्र त्याग और सोते समय में पेशाब होने की बिमारी है। अगर हो सके तो ऊसकी मुजे जल्दी से जल्दी जानकारी देना और औषधि बताना । मेरा शरीर दुबला पतला एवं कब्ज तथा दुर्बलता ज्यादा रहती है तो इसके लिए मुजे उपचार बताइए।
इस विषय पर विस्तार से पढ़ें
(HQA 97/204)
नमस्ते !
वैद्य निकुल पटेल संचालित लाइफकेयर आयुर्वेद में आपका स्वागत है ।
आपका जो प्रॉब्लम है वह ज्यादातर वृद्धावस्था जन्य समस्या है।
बार-बार मूत्र त्याग होना और सोते समय पेशाब होना यह याद तो मधुमेह यानी कि डायबिटीज का प्रॉब्लम हो सकता है या फिर आपको प्रोस्टेट की बीमारी हो सकती है।
इसके लिएआपके नजदीक के चिकित्सालय से जांच करवाना जरूरी है और अगर डायबिटीज है तो उस तरीके से या प्रोस्टेट है तो उसके तरीके से चिकित्सा हो सकती है।
तब तक के लिए आप निम्न औषधि का सेवन शुरू कीजिए।
- चंद्रप्रभा वटी दो गोली सुबह और शाम को पानी के साथ ले।
- रसायन चूर्ण एक चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ ले।
- च्यवनप्राश एक बड़ा चम्मच सुबह में पानी के साथ ले।
पंचकर्म –
आपकी इस समस्या में आपको पंचकर्म सारवार भी उत्तम लाभप्रद हो सकती है।
- बस्ति कर्म
- शिरोधारा कर्म
- अभ्यंग कर्म
योगासन – प्राणायाम
आप ऐसे समय पर नेगेटिव खयालो से दूर रहकर नित्य पोझिटीव सोच को बनाये रखें।
सुबह में खुल्ली हवामें चलना, हल्के से व्यायाम करना, योग-प्राणायाम और ध्यान करना रखेगें तो जल्फ ही परिणाम मिलेगा।
निम्न योगासन करें
- पद्मासन
- पश्चिमोतानासन
- वज्रासन
- सर्वांगासन
- भुजंगासन
- चक्रासन
- प्राणायाम
नोट – यहाँ दिये गये परामर्श एवं औषध के परामर्श सभी जगह उपलब्ध हो उसी को ध्यान में रखते हुए ही दिये गये है, इसलिये कदाचित परिणाम पर उसकी गुणवत्ता का आधार रहता है।
सभी दवाईयाँ विश्वसनीय और सबसे अच्छे फार्मेसी से लेना जरुरी है या आप हमारे क्लिनिक पर स्वयं बनायी हुई दवाईयाँ कूरियर से मंगवा सकते है। यदि आपको जरुरत लगे और ज्यादा अच्छे से सारवार पाना चाहते हो तो आप निम्न पते पर खुद आकर या कॉल या WhatsApp या ईमेईल के जरिये कन्सल्टींग से चिकित्सा करवा सकते है। ज्यादा जानकरी के लिये इमेईल या फोन से संपर्क करें।
वैद्य निकुल पटेल (बी.ए.एम.एस.)
307, तीसरी मंजिल, शालिन कॉम्प्लेक्स, फरकी लस्सी के ऊपर, कृष्णबाग चार रास्ता, मणिनगर, अहमदाबाद – 380008
समय: सुबह 10:00 से 1:00 और दोपहर 3:00 से 6:30 | शनि–रवि: बंद
📍 क्लिनिक का Location — Google Maps