महोदय
घुटने में चोट लगने से बार बार पानी भर जाता क्या आयुर्वेदिक उपचार है?
इस विषय पर विस्तार से पढ़ें
(HQA 111/197)
नमस्ते !
वैद्य निकुल पटेल संचालित लाइफकेयर आयुर्वेद में आपका स्वागत है ।
आपकी जो समस्या है, उसमें आपके घुटनों में चोट लगने पर बार-बार पानी भर जाता है।
इस समस्या के लिए आपको संधि वात की सारवार लेना जरूरी है साथ में आराम भी रखना जरूरी है।
जब भी चोट लगती है तब अंदर का जो फ्लूड है उसमें तकलीफ होती है, जिसके कारण पानी भर जाता है और सूजन आ जाती है।
आयुर्वेद में इसकी अच्छी से अच्छी सारवार हो सकती है लेकिन इसके लिए लंबे अरसे तक दवाई लेना जरूरी है और साथ-साथ घुटनों पर शेक और लेप करना भी जरूरी है।
Embed from Getty Images
आप निम्न औषध का सेवन करें |
बाजार में से निम्नलिखित दवाईयाँ 3 से 9 महीनों तक लगातार नियमित रूप से लेने पर इसका समाधान हो सकता है।
- त्रिफला गूगल 2 सुबह शाम
- पुनर्नवाष्टक काढ़ा 10 मिली सुबह शाम
- लेपगुटी का लेप करना
पंचकर्म –
आपकी इस समस्या में आपको पंचकर्म सारवार भी उत्तम लाभप्रद हो सकती है।
- विरेचन कर्म
- बस्ति कर्म
- जानु बस्ति कर्म
- लेपन कर्म
योगासन – प्राणायाम
आप ऐसे समय पर नेगेटिव खयालो से दूर रहकर नित्य पोझिटीव सोच को बनाये रखें।
निम्न योगासन करें
- पद्मासन
- पश्चिमोतानासन
- वज्रासन
- सर्वांगासन
- भुजंगासन
- चक्रासन
- प्राणायाम
सभी तरह की खटाई बंद करना है और आराम करना है|
नोट – यहाँ दिये गये परामर्श एवं औषध के परामर्श सभी जगह उपलब्ध हो उसी को ध्यान में रखते हुए ही दिये गये है, इसलिये कदाचित परिणाम पर उसकी गुणवत्ता का आधार रहता है।
सभी दवाईयाँ विश्वसनीय और सबसे अच्छे फार्मेसी से लेना जरुरी है या आप हमारे क्लिनिक पर स्वयं बनायी हुई दवाईयाँ कूरियर से मंगवा सकते है। यदि आपको जरुरत लगे और ज्यादा अच्छे से सारवार पाना चाहते हो तो आप निम्न पते पर खुद आकर या कॉल या WhatsApp या ईमेईल के जरिये कन्सल्टींग से चिकित्सा करवा सकते है। ज्यादा जानकरी के लिये इमेईल या फोन से संपर्क करें।
वैद्य निकुल पटेल (बी.ए.एम.एस.)
307, तीसरी मंजिल, शालिन कॉम्प्लेक्स, फरकी लस्सी के ऊपर, कृष्णबाग चार रास्ता, मणिनगर, अहमदाबाद – 380008
समय: सुबह 10:00 से 1:00 और दोपहर 3:00 से 6:30 | शनि–रवि: बंद
📍 क्लिनिक का Location — Google Maps