Skip to content

22 की उम्र में चेहरे पर मेलाज़्मा (काले धब्बे) – क्या ठीक हो सकता है?

मुझे बहुत समय से चेहरे पर मेलाज़्मा है। मैं जानना चाहती हूँ कि क्या मेलाज़्मा ठीक हो सकता है? मेरी उम्र 22 वर्ष है।

admin Changed status to publish

नमस्ते

आपका दिन स्वस्थ रहे !!

डॉ. निकुल पटेल द्वारा संचालित आयुर्वेद के स्वास्थ्य जगत में आपका स्वागत है।

हाँ, मेलाज़्मा पर नियंत्रण निश्चित रूप से हो सकता है, पर धैर्य चाहिए – 6 महीने या अधिक समय लगता है। आयुर्वेद में इसे व्यंग कहते हैं, जो पित्त दोष, धूप, हार्मोन, चिंता और केमिकल वाली क्रीम के कारण होता है।

स्टेरॉयड वाली फ़ेयरनेस क्रीम कभी न लगाएँ – इससे मेलाज़्मा बढ़ता है। थायरॉइड और Hb रिपोर्ट एक बार करवा लें।

निम्न औषधियाँ 3-6 महीने लें:

  1. महामंजिष्ठादि क्वाथ – 15 मिली सुबह-शाम
  2. आरोग्यवर्धिनी वटी – 2 गोली सुबह-शाम
  3. कामदुधा रस – 1 गोली सुबह-शाम
  4. रात को कुमकुमादि तेल की 2-3 बूँदें चेहरे पर लगाएँ
  5. सप्ताह में 2 बार मंजिष्ठा + चंदन + मसूर दाल का दूध में बना लेप लगाएँ

ध्यान रखें: धूप में छाता/स्कार्फ़, रात्रि जागरण और चिंता से बचें, खट्टा-तीखा-तला कम, पर्याप्त नींद।

पंचकर्म: विरेचन, नस्य (कुमकुमादि तेल से)।

नोट:

यहाँ दी गई सलाह सुरक्षा और हर जगह उपलब्धता के आधार पर दी गई है। हालाँकि, परिणाम दवा बनाने वाली कंपनी की गुणवत्ता पर निर्भर कर सकता है।

हमारे पास अच्छी गुणवत्ता की दवाएँ भी उपलब्ध हैं। हम दवाएँ गैर-व्यावसायिक आधार पर बनाते हैं और केवल अपने क्लिनिक से ही भेजते हैं। कोई भी व्यक्ति हमारे यहाँ से शुद्ध दवाएँ ले जा सकता है या कूरियर द्वारा दुनिया भर में मँगवा सकता है (कूरियर शुल्क अलग)। ऑनलाइन परामर्श द्वारा दवा पाने के लिए ईमेल या व्हाट्सएप मैसेज करें।

VN

वैद्य निकुल पटेल (बी.ए.एम.एस.)

आयुर्वेद कंसल्टेंट
Atharva Ayurveda Clinic Logo
अथर्व आयुर्वेद क्लिनिक और पंचकर्म सेंटर
307, तीसरी मंजिल, शालिन कॉम्प्लेक्स, फरकी लस्सी के ऊपर, कृष्णबाग चार रास्ता, मणिनगर, अहमदाबाद – 380008
समय: सुबह 10:00 से 1:00 और दोपहर 3:00 से 6:30 | शनि–रवि: बंद
📍 क्लिनिक का Location — Google Maps
आयुर्वेद वेबसाइट्स: Hindi Website | Hindi Q&A
Social Media: YouTube • Facebook • Instagram • X
Telegram Channels: ગુજરાતી • हिंदी • English
Arattai: Ayurveda

महत्वपूर्ण सूचना: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, और यह किसी भी रोग के निदान या चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं है। कृपया कोई भी उपचार शुरू करने से पहले किसी विशेषज्ञ आयुर्वेदिक वैद्य की सलाह अवश्य लें।
admin Changed status to publish
Back to top