मेरे पति 46 वर्ष के हैं। उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के बाद बहुत थकान होती है और सांस फूलने लगती है, इसलिए हमने उनका सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। उसमें पता चला कि उनका कोलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा है। उनका वजन भी अधिक है, इसलिए डॉक्टर ने तेल-घी और शुगर कम करने तथा वजन घटाने की सलाह दी है।
डॉक्टर ने उन्हें एरोबिक्स और तेज चलने की सलाह दी है, लेकिन उससे उनके घुटनों में दर्द होने लगता है। मेरे पति के एक दोस्त ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान भी शरीर की काफी ऊर्जा खर्च होती है, इसलिए सेक्स एक तरह की एक्सरसाइज का काम कर सकता है।
लेकिन मेरे पति को संबंध बनाने के बाद थकान और सांस फूलने की समस्या होती है, इसलिए मुझे भी थोड़ी चिंता होती है। क्या सेक्स करने से वास्तव में शरीर की चर्बी कम हो सकती है? और वजन कम करने के लिए सप्ताह में कितनी बार सेक्स करना उचित है?
क्या सेक्स करने से वजन कम होता है? अधिक कोलेस्ट्रॉल और सेक्स के बाद सांस फूलने पर क्या करें?
lifecareayurveda Changed status to publish