Skip to content

गर्भधारण के लिए किन दिनों में संभोग करें?

मैं 26 वर्ष की विवाहित और नौकरी करने वाली युवती हूँ। मेरी शादी को तीन वर्ष हो चुके हैं। मेरे पति पिछले दो वर्षों से दूसरे जिले में नौकरी करते हैं और आमतौर पर महीने में केवल एक बार घर आते हैं। शादी के पहले वर्ष में मेरा गर्भपात हुआ था और उसके लिए क्यूरेटिंग करवानी पड़ी थी। अब हम बच्चा चाहते हैं, लेकिन गर्भधारण नहीं हो रहा है।
मेरी माहवारी सामान्यतः नियमित है और हर महीने की 1 तारीख के आसपास आती है; कभी-कभी केवल एक दिन आगे-पीछे होती है। लोग कहते हैं कि माहवारी के बीच के दिनों में संभोग करने से गर्भधारण की संभावना अधिक होती है। तो ये दिन कौन से होते हैं और कितने दिनों तक संभोग करना चाहिए?
मेरे पति बाहर रहते हैं और उन्हें केवल दो-चार दिनों की छुट्टी मिलती है। तो गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए उन्हें किन दिनों में घर बुलाना चाहिए?
हमारी दूसरी चिंता यह है कि संभोग के बाद वीर्य का कुछ हिस्सा बाहर निकल जाता है। क्या इसकी वजह से गर्भधारण नहीं होता? वीर्य बाहर न निकले इसके लिए क्या करना चाहिए?
क्या आयुर्वेदिक दवा, पंचकर्म या उत्तरबस्ति जैसी चिकित्सा भी इस स्थिति में उपयोगी हो सकती है?
कृपया गर्भधारण के लिए उचित और व्यावहारिक मार्गदर्शन दें।

lifecareayurveda Changed status to publish

0 Answers

Back to top